20-21 January 2019 important current affairs

1. हाल ही में किस शहर में भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन किया गया?


 उत्तर – मुंबई 


19 जनवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 
महाराष्ट्र के मुंबई में भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय (NMIC) का उद्घाटन किया। इस अत्याधुनिक संग्रहालय का निर्माण 140 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस संग्रहालय का उद्देश्य लोगों को भारतीय सिनेमा के सफ़र के बारे में बताना है। इसके लिए विजुअल्स, ग्राफ़िक्स तथा मल्टीमीडिया इत्यादि का उपयोग किय..गया है। इस संग्रहालय का उद्देश्य लोगों को भारतीय सिनेमा के सफ़र के बारे में बताना है। इसके लिए विजुअल्स, ग्राफ़िक्स तथा मल्टीमीडिया इत्यादि का उपयोग कियl गया है। यह संग्रहालय “न्यू म्यूजियम बिल्डिंग” तथा “गुलशन महल” नामक दो भवनों में स्थित है। 



2. भारत सरकार ने किस राज्य में तीन नौसैनिक हवाई स्क्वाड्रन की स्थापना के लिए मंज़ूरी दी?



 उत्तर – गुजरात और तमिलनाडु

 भारत सरकार ने गुजरात और तमिलनाडु मे नौसैनिक हवाई स्क्वाड्रन की स्थापना को मंज़ूरी दे दी है, इससे भारतीय नौसेना की ताकत में वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार ने केरल और अंदमान  द्वीप में डोर्निएर निगरानी स्क्वाड्रन की क्षमता वृद्धि के लिए मंज़ूरी दी। दो वर्ष पहले हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को 12 डोर्निएर एयरक्राफ्ट के लिए अनुबंध दिया गया था, शीघ्र ही इन एयरक्राफ्ट की डिलीवरी की जायेगी।इन नए 228 डोर्निएर समुद्री निगरानी एयरक्राफ्ट में आधुनिक सेंसर, ग्लास कॉकपिट, आधुनिक निगरानी राडार, ऑप्टिकल सेंसर तथा नेटवर्किंग फीचर हैं। इससे भारतीय नौसेना की निगरानी क्षमता में काफी वृद्धि होगी। इससे समुद्री खतरों से देश की सुरक्षा और अधिक पुख्ता होगी।... 

3. एडवांस टैक्स फाइलिंग सिस्टम का विकास कार्य किस कंपनी को सौंपा गया है?



 उत्तर – इन्फोसिस  




केंद्र सरकार ने आयकर विभाग के इंटीग्रेटेड ई-
फाइलिंग व सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर 2.0 प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दे दी है। इसका उद्देश्य देश के आय कर प्रशासन को कुशल बनाना है।




4. हाल ही में स्वीडन का नया प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया? 



उत्तर – स्टीफन लोफ्वेन


स्टीफन लोफ्वेन को दूसरी अवधि के लिए स्वीडन का प्रधानमंत्री चुना गया है। उन्हें सोशल डेमोक्रेट्स, ग्रीन्स, लिबरल्स तथा सेंटर पार्टी के बीच समझौते के बाद प्रधानमंत्री चुना गया है। वे 21 जनवरी, 2019 को नयी सरकार को आधिकारिक रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं। 



5. हाल ही में किस राज्य ने आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लिए 10% आरक्षण को मंज़ूरी दी? 



उत्तर – उत्तर प्रदेश 


गुजरात और झारखण्ड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमज़ोर सामान्य वर्ग के लिए सरकारी नौकरी तथा शिक्षण संस्थानों में 10% आरक्षण को मंज़ूरी दे दी है।


6. हाल ही में किस राज्य में दिफ्फो पुल का उद्घाटन किया गया?



उत्तर – अरुणाचल प्रदेश 
  


केन्द्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अरुणाचल प्रदेश में 426.60 मीटर लम्बे प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट बॉक्स गर्डर टाइप दिफ्फो पुल का उद्घाटन किया। यह पुल अरुणाचल प्रदेश में दिफ्फो नदी पर रोइंग-कोरोनु-पाया सड़क में निर्मित किया गया है। इस पुल से अरुणाचल प्रदेश की दिबांग घाटी तथा लोहित घाटी क्षेत्र के बीच संपर्क मार्ग मजबूत बनेगा।.



7. 7वीं आसियान-भारत पर्यटन मंत्री बैठक का आयोजन किस स्थान पर किया गया?


उत्तर –हा लॉन्ग 
7वीं आसियान-भारत पर्यटन मंत्री बैठक का आयोजन वियतनाम के हा लॉन्ग शहर में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता भारत के पर्यटन मंत्री के.जे. अलफोंस ने विएतनाम के मंत्री न्गुयेन न्गोक थिएन के साथ मिलकर की। इस अवसर पर मंत्रियों ने आसियान-भारत पर्यटन सहयोग वर्ष 2019 को भी लांच किया। इसका उद्देश्य आसियान देशों तथा भारत के बीच पर्यटकों के आवागमन को बढ़ावा देना है। 



8. भारत की पहली लिथियम आयन गीगा फैक्ट्री का निर्माण किस कंपनी द्वारा किया जायेगा? 



उत्तर – भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)


 भारत की पहली लिथियम  आयन गीगा फैक्ट्री का निर्माण भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) तथा लिबकॉइन द्वारा किया जायेगा। यह दोनों कंपनियां भारत में 30GWh की लिथियम आयन बैटरी प्लांट की स्थापना के लिए विश्व स्तरीय कंसोर्टियम के लिए विचार-विमर्श कर रहीं हैं। यह भारत द्वारा उर्जा सुरक्षा तथा स्वच्छ उर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे तेल के आयात पर निर्भरता में कमी आएगी। इस परियोजना में “मेड इन इंडिया, फॉर इंडिया” भी शामिल है। इसके तहत काफी उपकरणों का निर्माण भारत में ही किया जायेया। इससे उर्जा क्षेत्र में भारत की आत्म-निर्भरता में वृद्धि होगी तथा लागत में कमी आएगी।... 

9. हाल ही किस IIT संस्थान ने देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में पहला बी.टेक कोर्स लांच किया?



 उत्तर – IIT हैदराबाद 


हाल ही में IIT हैदराबाद ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बी.टेक कोर्स लांच किया। इस प्रकार IIT हैदराबाद देश का ऐसा पहला शिक्षण संस्थान बन गया है जिसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी में पूर्ण स्नातक कार्यक्रम लांच किया है। IIT हैदराबाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बी.टेक कोNoर्स शुरू करने वाला विश्व का तीसरा शिक्षण संस्थान ह


10. अध्यापकों के लिए भारत का पहली पालिसी हैक श्रृंखला किस कंपनी ने लांच किया? 


उत्तर – डैल

 डैल ने यूनेस्को महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन फॉर पीस एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट तथा इग्नस के साथ मिलकर भारत में अध्यापकों के लिए पहली पालिसी हैक श्रृंखला लांच किया है। इन पालिसी हैक श्रृंखला का आयोजन तीन शहरों में किया जायेगा। इस इंटरैक्टिव हैकाथान में अध्यापक अपनी सीखने की यात्रा पर फोकस करेंगे। इस हैकाथान में अध्यापक, स्कूल प्रतिनिधि तथा शिक्षा से सम्बंधित विभिन्न विशेषज्ञ समूह एक-दूसरे से विचार-विमर्श कर सकते हैं।.

........ 

Comments

Popular posts from this blog

HP GOVT JOB 2019

10 महत्वपूर्ण रसायन विज्ञान प्रश्न for competitive exam

HP Forest Dept Forest Guard Recruitment 2019 – 123 Vacancies Open