19 January 2019 important current affairs
1. लारियस वर्ल्ड कमबैक ऑफ़ द इयर अवार्ड के लिए मनोनीत की जाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी कौन हैं?...
उत्तर – विनेश फोगाट
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट लारियस वर्ल्ड कमबैक ऑफ़ द इयर अवार्ड के लिए मनोनीत की जाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयी हैं।
विनेश फोगाट ने लम्बे समय से चोट के बाद वापसी करते हुए राष्ट्रमंडल खेल तथा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे। लारियस वर्ल्ड कमबैक ऑफ़ द इयर अवार्ड के लिए महान गोल्फर टाइगर वुड्स को भी मनोनीत किया गया, उन्होंने पांच वर्ष बाद पहला टूर्नामेंट जीता। विजेता की घोषणा मोनाको में 18 फरवरी को की जायेगी।...

विनेश फोगाट ने लम्बे समय से चोट के बाद वापसी करते हुए राष्ट्रमंडल खेल तथा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे। लारियस वर्ल्ड कमबैक ऑफ़ द इयर अवार्ड के लिए महान गोल्फर टाइगर वुड्स को भी मनोनीत किया गया, उन्होंने पांच वर्ष बाद पहला टूर्नामेंट जीता। विजेता की घोषणा मोनाको में 18 फरवरी को की जायेगी।...
2. किस राज्य सरकार ने छात्रों के लिए शौर्य पुरस्कार की घोषणा की?
उत्तर – हरियाणा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य पुलिस के 71 शहीद जवान नाम पर छात्रों के लिए शौर्य पुरस्कार की घोषणा की। शौर्य पुरस्कार के तहत छात्रों को 11,000 रुपये इनामस्वरुप दिए जायेंगे। यह पुरस्कार पुलिस के उन शहीद
जवानों की समृति में दिए जायेंगे जिन्होंने समाज व लोगों की सुरक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान किया। यह पुरस्कार ग्रामीण खंड में छात्रों में बहादुरी के लिए प्रदान किया जायेंगे। इन पुरस्कारों की घोषणा मुख्यमंत्री ने हरियाणा पुलिस के शहीद जवानों के परिवारों की संबोधित करते हुए की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने “मार्टियर्स ऑफ़ हरियाणा पुलिस” नामक पुस्तक का विमोचन भी किया।
जवानों की समृति में दिए जायेंगे जिन्होंने समाज व लोगों की सुरक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान किया। यह पुरस्कार ग्रामीण खंड में छात्रों में बहादुरी के लिए प्रदान किया जायेंगे। इन पुरस्कारों की घोषणा मुख्यमंत्री ने हरियाणा पुलिस के शहीद जवानों के परिवारों की संबोधित करते हुए की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने “मार्टियर्स ऑफ़ हरियाणा पुलिस” नामक पुस्तक का विमोचन भी किया।
3. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का महानिदेशक (जांच पड़ताल) किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – प्रभात सिंह
प्रभात सिंह को राष्ट्रीय मानवाधिकार का महानिदेशक (जांच पड़ताल) नियुक्त किया गया। प्रभात सिंह 1988 बैच के झारखण्ड कैडर के आईपीएस अफसर हैं। वे वर्तमान में CRPF में विशेष निदेशक के रूप में कार्यरत्त हैं वे 30 अप्रैल, 2020 तक इस पद पर कार्य करेंगे।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना 12 अक्टूबर, 1993 को की गयी थी। इसे मानव अधिकार सुरक्षा अधिनियम, 1993 के द्वारा वैधानिक आधार प्रदान किया गया। यह आयोग जीवन, स्वतंत्रता, समानता तथा सम्मान इत्यादि मूलभूत मानवीय अधिकारों की सुरक्षा के लिए कार्य करता है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। वर्तमान में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन जस्टिस एच. एल. दत्तु हैं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के महासचिव अम्बुज शर्मा हैं।...
4. वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन 2019 की थीम क्या है?
उत्तर – शेपिंग ए न्यू इंडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन 2019 का उद्घाटन किया। संयुक्त अरब अमीरात वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन 2019 का पार्टनर देश है। इस सम्मेलन का आयोजन गांधीनगर में 18 से 20 जनवरी, 2019 के दौरान किया जायेगा। इसकी थीम “शेपिंग ऑफ़ ए न्यू इंडिया” है। इस दौरान “यूथ कनेक्ट फोरम” का आयोजन भी किया जायेगा, इस फोरम में राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह वाइब्रेंट गुजरात समिट का 9वां संस्करण है।
5. किस केन्द्रीय मंत्रालय ने शहरी समृद्धि उत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – केन्द्रीय आवास व शहरी मामले मंत्रालय
केंद्रीय आवास व शहरी मंत्रालय 1 से 15 फरवरी, 2019 के बीच देश भर में “शहरी समृद्धि उत्सव” का आयोजन करेगा, इसका उद्देश्य शहरी आजीविका पर फोकस करना है। इस इवेंट के द्वारा दीनदयाल अन्तोदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की पहुँच को ज़रूरतमंद लोगों तक पहुँचाना है।
6. हाल ही में वित्त मंत्रालय ने बजट प्रक्रिया के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कौन सी श्रृंखला शुरू की है?
उत्तर – नो योर बजट
केन्द्रीय वित्त मंत्रा लय ने लोगों को बजट की प्रक्रिया से अवगत करवाने के लिए ट्विटर पर “नो योर बजट सीरीज” शुरू की है। इस श्रृंखला में लोगों को केन्द्रीय बजट के महत्व तथा इसकी निर्माण प्रक्रिया के बारे में बताया जायेगा। इस वर्ष केंद्र सरकार अंतरिम बजट पेश करेगी।
मुख्य बिंदु
• बजट में सरकार की समस्त वित्तीय जानकारी होती है। इसमें सरकार के राजस्व के सभी स्त्रोतों तथा व्यय की जानकारी होती है।
• चूँकि इस वर्ष आम चुनाव होने हैं, इसलिए सरकार अंतरिम बजट पेश करेगी। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए बजट नई सरकार द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा।
7. हाल ही में विश्व के 7 सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वतों तथा 7 महाद्वीपों में 7 सबसे ऊँचे पर्वतों की चढ़ाई करने वाले सबसे युवा भारतीय पर्वतारोही कौन बने?
उत्तर – सत्यरूप सिद्धांत
कलकत्ता के 35 वर्षीय युवा पर्वता रोही सत्यरूप सिद्धांत विश्व के 7 सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वतों तथा 7 महाद्वीपों में 7 सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वतों तथा 7 महाद्वीपों में 7 सबसे ऊँचे पर्वतों की चढ़ाई करने वाले सबसे युवा पर्वतारोही बने। वे विश्व के 7 सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वतो की चढ़ाई करने वाले पहले भारतीय पर्वतारोही हैं।
8. सतत मृदा प्रबंधन के लिए भारतीय मूल के किस व्यक्ति को 2019 जापान प्राइज से सम्मानित किया जायेगा?
उत्तर – डॉ. रतन लाल
जापान प्राइज फाउंडेशन द्वारा सतत मृदा प्रबंधन में योगदान के लिए सम्मानित किया जायेगा। डॉ. रतन लाल अमेरिका के ऑहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में मृदा वैज्ञानिक हैं। डॉ लाल के अतिरिक्त जापान के नागोया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर योशियो ओकमोतो को भी जापान प्राइज प्रदान किया जायेगा। इस पुरस्कार को 8 अप्रैल, 2019 को एक समारोह के दौरान टोक्यो में प्रदान किया जायेगा। जापान प्राइज के विजेताओं को 50 मिलियन येन तथा एक स्वर्ण पदक प्रदान किया जायेगा।.
9. हाल ही में कौन की निजी कंपनी 10,000 करोड़ रुपये लाभ का आंकड़ा छूने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी?
उत्तर – रिलायंस
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है, इसकी स्थापना 1977 में धीरुभाई अम्बानी ने की थी। वर्तमान में मुकेश अम्बानी रिलायंस के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, उनके पास रिलायंस के 47% शेयर हैं।
10. विश्व का पहला मानवाधिकार टीवी चैनल किस शहर में शुरू किया गया?
उत्तर – लन्दन
हाल ही में मानवाधिकार को समर्पित विश्व का पहला टीवी चैनल लन्दन में इंटरनेशनल ऑब्जर्वेटरी ऑफ़ ह्यूमन राइट्स (IOHR) द्वारा शुरू किया गया।
Comments
Post a Comment